2023 में भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार | PMV Eas-E

इस लेख में हम बात करेंगे भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के बारे में, जिसका नाम है PMV Eas-E, इसे 5 जनवरी को लॉन्च कर दिया गया है। फिलहाल भारत में PMV Eas-E के अलावा और कोई कार नहीं है जो इसकी प्राइस रेंज में आती हो। लेकिन आने वाले समय में MG (एम जी मोटर) कार इसकी प्रतिद्वंदी बन सकती है। PMV Eas-E कि ख़ास बात यह है कि यह भारत की सबसे सस्ती कार और सबसे छोटी कार है।

PMV Eas-E

PMV Eas-E की साइज

PMV EaS-E इतनी छोटी कार है जिसमे सिर्फ 2 व्यस्क और एक छोटा बच्चा ही बैठ सकता है, इस कार को केवल शहर में चलाने के लिए बनाया गया है, अगर इसकी साइज की बात करें तो इसकी

ऊंचाई 1,600 मिमी

लंबाई 2,915 मिमी

चौड़ाई 1,157 मिमी

इस कार का व्हीलबेस 2,087 मिमी का है, और ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी का है, और इसका वजन 500 किलोग्राम है।

PMV Eas-E फीचर्स

PMV Eas-E में कुछ ऐसे फीचर्स दिए हैं जो इस सस्ती कार को काफ़ी इंट्रेस्टिंग बनाते हैं, जैसे कि:-

  • यूएसबी चार्जिंग पोर्ट
  • डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • एयर कंडीशनिंग
  • रिमोट पार्क असिस्ट
  • रिमोट कीलेस एंट्री
  • एयरबैग
  • क्रूज कंट्रोल
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
  • फीट-फ्री ड्राइविंग
  • ऑनबोर्ड नेविगेशन आदि।

PMV EAS-E कार की टॉप स्पीड

कार कोई भी हो उसकी स्पीड बहुत मायने रखती है, अगर PMV EAS-E कार की टॉप स्पीड कि बात करें तो यह 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलती है, यह महज 5 सेकंड में 0 से 40 की स्पीड पकड़ लेती है। PMV EAS-E में 50Nm का टॉर्क और 14HP की पावर मिलेगी।

PMV EAS-E बैटरी

PMV EAS-E इलेक्ट्रिक कार में आपको 3 प्रकार के बैटरी ऑप्शन मिलते हैं, अगर इसे एक बार फुल चार्ज करें तो यह 190 से 200KM तक चलेगी, जैसा कि हमने बताया कि इसमें 3 बैटरी ऑप्शन हैं तो सबसे कम रेंज वाली बैटरी  120KM तक ही चलेगी। इसे चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है।

PMV EAS-E इलेक्ट्रिक कार की कीमत

PMV EAS-E इलेक्ट्रिक कार के बारे में हमने लगभग सबकुछ जान लिया है अब बात आती है कि इसकी कीमत कितनी होगी तो हम आपको बता दें इसकी शुरूआती कीमत 4.79 लाख रूपए रखी गयी है, जो कि भारत की सबसे सस्ती कार है।

इसे भी पढ़ें:- 2023 में 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर

FAQs

पीएमवी ईज ई की ऑन-रोड प्राइस क्या है ?

पीएमवी ईज ई एक भारत की सबसे सस्ती कार है टैक्स और आरटीओ चार्ज मिला कर इसकी ऑन-रोड प्राइस 4.70 लाख रूपए है।

पीएमवी ईज ई के लिए ईएमआई और डाउन पेमेंट कितना होगा ?

अगर आप 5 साल kee ईएमआई पर 4.31 लाख रूपए के लोन पर इसे लेंगे तो आपकी ईएमआई 9115 रूपए प्रति महीना होगी और आपको 48,000 रूपए इसके डाउनपेमेंट के रूप में देने होंगे। 

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कितने की है?

फिलहाल भारत में सबसे सस्‍ती इलेक्ट्रिक कार पीएमवी ईज ई (PMV Eas-E) है जो 4.79 लाख रूपए की आती है।

PMV Eas-E कार कितना माइलेज देती है?

यह 3 बैटरी पेक के साथ उपलब्‍ध है, यह कार कम से कम 120 किलोमीटर तक सिंगल चार्ज में चल सकती है।

PMV Eas-E कब लांच होगी?

PMV Eas-E को भारत में 5 जनवरी 2023 में लांच कर दिया गया है।

PMV Eas-E कितने सीटर कार है?

PMV Eas-E 3 सीटर कार है जिसमें सिर्फ 2 व्यस्क और एक छोटा बच्चा ही बैठ सकता है।

I am a Professional Blogger, Have Established Indianelectricvehicle.In to Provide Information about EV Vehicles to all of you.

2 thoughts on “2023 में भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार | PMV Eas-E”

Leave a Comment